Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Hot Weather: अगले छह दिनों में 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जमशेदपुर का पारा, लू का खतरा बढ़ा

Thermometer showing tropical heat and sky with hot sun rays in Celsius and Fahrenheit

Jamshedpue.राज्य के विभिन्न जिलों में इन दिनों गर्मी का असर तेज हो गया है। कड़ी धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोग दोपहर के समय घरों से निकलने से बच रहे हैं। दिन के समय मौसम तपता हुआ महसूस हो रहा है। जमशेदपुर में भी अब गर्मी अपना असली तेवर दिखाने लगी है। अप्रैल के शुरुआती दिनों में मौसम भले ही सामान्य रहा हो, लेकिन अब तापमान तेजी से चढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिनों के भीतर शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से काफी अधिक माना जाता है।
मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,

जबकि राज्य में सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर में 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, अभी तापमान औसत के आसपास है और स्थिति पूरी तरह से असामान्य नहीं है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, 17 और 18 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बढ़ोतरी आने वाले दिनों में और गंभीर रूप ले सकती है और मई में तापमान 45 डिग्री तक जाने की संभावना जताई जा रही है। कुल मिलाकर, जमशेदपुर में आने वाले 6 दिन बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि तापमान बढ़ने के साथ ही लू चलने की भी संभावना है। ऐसे में दोपहर के समय बाहर निकलना खतरनाक साबित हो सकता है।

Exit mobile version