Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: पति गया था ड्यूटी, बच्चे स्कूल, पत्नी ने फेसबुक पर.लाइव आकर कर ली आत्माहत्या, पति को ठहराया जिम्मेदार, कदमा पुलिस ने हिरासत में लिया

Jamshedpur. कदमा थाना क्षेत्र के फॉर्म एरिया के क्वाटर नंबर 16/19 में महिला ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर लाइव आकर सुसाइड कर ली. घटना के बाद परिजनों द्वारा उसे तत्काल टीएमएच पहुंचा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना शुक्रवार दोपहर की है. महिला घर पर अकेली थी, उसके टाटा स्टील में ठेकाकर्मी पति ड्यूटी पर गये थे और दोनों बच्चे स्कूल गये हुए थे, तभी महिला ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर आत्महत्या कर ली. महिला कमरे के भीतर लगे पंखे में चुन्नी से फांसी लगायी थी.

मृत महिला का नाम मालती कुमारी (28) है. लाइव में महिला ने अपने पति को दोषी बताया है. उसने कहा कि आपसी विवाद के कारण वह फांसी लगा रही है. उसका पति उसे रोज प्रताड़ित करता है. वहीं महिला के मायके वाले घटना के बाद अस्पताल पहुंचे. भाई ने बताया कि उनकी बहन की शादी 2013 में सहदेव यादव से हुई थी और उनके दो बच्चे है. पति टाटा स्टील में ठेका कर्मी है.

उसका मायके गिरीडीह और ससुराल कोडरमा में है, परंतु वह कदमा में अपनी पति और बच्चों के साथ रहती थी. सोशल मीडिया की लाइव वीडियो के आधार पर उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Exit mobile version