Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR : अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

Jamshedpur : जमशेदपुर में अवैध हथियार फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. डीएसपी मनोज ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार को यह छापेमारी अभियान चलाया. आठ घंटे तक चले इस छापेमारी अभियान में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में लखिंदर सरदार और उसका एक सहयोगी शामिल है. मौके से छह पिस्टल, हथियार बनाने के उपकरण और तीन लेथ मशीनें जब्त की गईं. घटना सोनारी के टीलब भट्टा टीओपी से मात्र 20 फीट की दूरी किया गया है.

पुलिस के अनुसार इस अवैध कारोबार का मुख्य आरोपी समीर सरदार फरार है, जिसकी तलाश में ओडिशा और सरायकेला के संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है. पूछताछ में लखिंदर सरदार ने कबूल किया कि यह गन फैक्ट्री पिछले एक साल से संचालित हो रही थी. हथियार बनाने का काम मृत अपराधी टीलब सरदार के मकान में चल रहा था. आरोपियों ने दुकान के सामने बैग बेचने का ढोंग रचकर आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी थी.

डीएसपी मनोज ठाकुर ने मीडिया को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. समीर सरदार बिहार के ग्राहकों को पिस्टल की सप्लाई करता था. पुलिस ने दावा किया है कि मुख्य आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बीती देर रात तक छापेमारी और जब्त सामान को ट्रक में ले जाने की प्रक्रिया जारी रही.

Exit mobile version