
Jamshedpur.जमशेदपुर पुलिस ने शहर में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। एमजीएम थाना क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांजा सप्लाई करने वाले एक कथित ‘साधु’ समेत दो तस्करों को धर दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से करीब 7.8 किलोग्राम गांजा, गांजा भरी सिगरेट, नकदी, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोबाइल और पैकिंग सामग्री जब्त की गई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) को क्षेत्र में अवैध गांजा बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एमजीएम थाना क्षेत्र के सिमुलडांगा स्थित काली मंदिर के पास एक गुमटी में छापेमारी कर बरामदगी की गयी.
