Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: सोनारी में मां ने फटकार लगायी तो बेटे ने फंदे से लटक कर दे दी जान, होटल मैनेजमेंट की कर रहा था पढ़ाई

Jamshedpur. सोनारी जॉगर्स पार्क के पास स्थित शुभम अपार्टमेंट के ई-1 फ्लैट में शनिवार को प्रदीप कुमार राम ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. घरवालों ने कमरे का दरवाजा काफी देर तक बंद पाया, तो आवाज लगायी. लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर अपार्टमेंट के नीचे काम कर रहे मजदूरों की मदद से दरवाजा तोड़ा, तो प्रदीप को फंदे से लटका पाया. जिसके बाद घरवाले आनन-फानन में प्रदीप को टीएमएच ले गये. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रदीप होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था.

इसके अलावा कुत्तों को प्रशिक्षण भी देता था. घटना सुबह करीब 11 बजे की है.जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर मां ने फटकार लगायी थी. जिसके बाद प्रदीप कमरे में चला गया और बाहर नहीं निकला.

Exit mobile version