Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: सोनारी में महिला से चेन छीनकर भाग रहे बदमाशों की बाइक कार से टकराई, हादसे के बाद दोनों बदमाश बाइक छोड़ पैदल हुए फरार

Jamshedpur. सोनारी के एयरपोर्ट ए रोड पर शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक महिला से चेन छीनकर भाग रहे दो बदमाश दुर्घटना का शिकार हो गए। भागने के दौरान उनकी पल्सर बाइक चारपहिया वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों बदमाश बाइक मौके पर छोड़कर पैदल फरार हो गए। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है और उसके आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, महिला एटीएम से रुपये निकालकर घर लौट रही थी। इस दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों ने पीछे से आकर झपट्टा मारते हुए उनके गले से सोने की चेन छीन ली।

घटना के बाद दोनों तेज गति से भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही दूरी पर भागने के दौरान बदमाशों की पल्सर बाइक सामने से आ रहे एक चारपहिया वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों आरोपी सड़क पर गिर पड़े। हालांकि लोगों के संभलने से पहले ही दोनों बाइक छोड़कर पैदल भाग निकले। सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बदमाशों द्वारा छोड़ी गई बाइक को जब्त कर थाना पहुंचा दिया है।

Exit mobile version