Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर चला प्रशासन का बुलडोजर, हटाये गये अतिक्रमण

Jamshedpur. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय हो गया है। राष्ट्रपति के दौरे को सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से शहर में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन, पुलिस और नगर निकायों के बीच लगातार समन्वय बैठकें आयोजित की जा रही हैं। बारीडीह क्षेत्र में सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी ढांचे, ठेले, खोमचे और अवैध निर्माण को हटाया गया। बुलडोजर की सहायता से की गई इस कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों का स्पष्ट निर्देश था कि राष्ट्रपति के काफिले के आवागमन में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए।

बारीडीह स्थित मणिपाल परिसर में राष्ट्रपति का मुख्य कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम स्थल पर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया जा रहा है। प्रवेश के लिए विशेष पास प्रणाली लागू की जा सकती है तथा आम लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सभी संबंधित विभाग-नगर निगम, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग और विद्युत विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

Exit mobile version