Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर दौरे को लेकर सोनारी हवाई अड्डे के आसपास घूम रहे ‘सियार’ को हटाने का निर्देश, टाटा जू के साथ वन विभाग शुरू करेगा अभियान

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जमशेदपुर यात्रा के मद्देनजर वन विभाग को सोनारी हवाई अड्डे के आस-पास घूम रहे सियारों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है। वन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। वन विभाग ने आदेश का पालन कराने के लिए स्थानीय चिड़ियाघर अधिकारियों की मदद लेने का फैसला किया है। राष्ट्रपति का जमशेदपुर दौरा 26 फरवरी को प्रस्तावित है।

मुर्मू का यहां कदमा क्षेत्र में श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र ट्रस्ट के लिए भूमि पूजन समारोह में शामिल होने और आधारशिला रखने का कार्यक्रम है। जमशेदपुर के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) को मंगलवार को लिखे एक पत्र में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि मुर्मू की यात्रा से पहले सियारों को सोनारी हवाई अड्डे से सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करना महत्वपूर्ण है।

डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि विभाग टाटा स्टील प्राणी उद्यान की मदद से हवाई अड्डे से सियारों को हटाने के लिए एक अभियान शुरू करेगा।

Exit mobile version