Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में बीएड, बीपीएड और एमएड की छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन

Jamshedpur. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा सत्र 2026-2028 के बीएड, बीपीएड और एमएड की छात्राओं के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। माननीय कुलपति प्रो. इला कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम से नए शैक्षणिक सत्र की आधिकारिक शुरुआत हुई। शिक्षा विभाग के सेमिनार हॉल में हुए इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भावी शिक्षिकाओं को संस्थान के शैक्षणिक पाठ्यक्रम और पेशेवर मानकों से परिचित कराना था।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत गीत से हुई। विभाग अध्यक्ष डॉ. संजय भुईयां ने स्वागत भाषण दिया। इस दौरान श्रीमती सोनी ने एमएड, डॉ. निशा ने बीएड और डॉ. संजीत महतो ने बीपीएड पाठ्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. त्रिपुरा झा ने किया, जबकि डॉ. अरुणिमा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ इसका सफल समापन हुआ। इस अवसर पर विभाग के सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version