Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»जमशेदपुर : इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा ने मुंबई मैराथन में तय की 42.197 किलोमीटर की दूरी
    Headlines

    जमशेदपुर : इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा ने मुंबई मैराथन में तय की 42.197 किलोमीटर की दूरी

    News DeskBy News DeskJanuary 24, 2025Updated:January 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. साकची के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा ने 20वीं मुंबई मैराथन में 42.197 किलोमीटर की दूरी 5 घंटे, 23 मिनट और 31 सैकेंड में पूरी की. आनंद मिश्रा का फुल मैराथन श्रेणी में पहला प्रदर्शन था. इससे पहले वे हाफ मैराथन की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं. इंस्पेक्टर मिश्रा का शहर लौटने पर विभिन्न संगठनों ने स्वागत व सम्मानित किया.

    पुलिस की नौकरी में रहकर लगातार सामाजिक व नैतिक दायित्व निभाने वाले इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा मैराथन प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर शहर के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं. उनकी सफलता पर जमशेदपुर के वायरलेस ग्राउंड वेट्रर्नस ने (Wireless Ground veterans) उन्हें बधाई दी है. क्लब के विनोद पांडे ने इस गौरवशाली पल बताया और आनंद मिश्रा को बधाई दी.

    छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. इस साल 50,000 से अधिक प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया. आयोजन में फुल मैराथन, हाफ मैराथन, 10 किमी दौड़, ड्रीम रन, सीनियर सिटीजन रन और चैंपियंस विद डिसेबिलिटी रन जैसी श्रेणियां थीं.

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 19-20 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू, IMD ने जारी की चेतावनी

    मुंबई पुलिस की ओर से आयोजन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. पुरुषों की फुल मैराथन श्रेणी में इरीट्रिया के बरहेन टेसफे ने 2 घंटे 11 मिनट और 44 सेकंड के समय स्वर्ण पदक जीता. उनके बाद इरीट्रिया के ही मेरहवी केसेते और इथियोपिया के टेसफे डेमेके का स्थान रहा. भारतीय धावकों में अनीश थापा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता के रूप में सामने आये. उन्होंने 2 घंटे, 17 मिनट और 23 सेकंड में दौड़ पूरी की, जबकि भारतीयों में मान सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया.

    बागबेड़ा निवासी विजय उपाध्याय ने बताया कि इंस्पेक्टर मिश्रा फिटनेस के प्रति शुरू से ही लगनशील रहे हैं और फुल मैराथन में उनकी सफल शुरुआत ने पुलिस बल के अलावा दूसरे लोगों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण स्थापित किया है.

    Chaibasa :पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी ‘सेल’ को दी 20 अप्रैल से ‘चक्का जाम’की धमकी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Inspector Anand Mishra covered the distance of 42.197 km in 5:23:31 hours in Mumbai Marathon
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 19-20 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू, IMD ने जारी की चेतावनी

    April 17, 2026

    Chaibasa :पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी ‘सेल’ को दी 20 अप्रैल से ‘चक्का जाम’की धमकी

    April 17, 2026

    Appointed Lokayukta: झारखंड हाइकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता राज्य के लोकायुक्त नियुक्त

    April 17, 2026
    Recent Post

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 19-20 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू, IMD ने जारी की चेतावनी

    April 17, 2026

    Chaibasa :पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी ‘सेल’ को दी 20 अप्रैल से ‘चक्का जाम’की धमकी

    April 17, 2026

    Appointed Lokayukta: झारखंड हाइकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता राज्य के लोकायुक्त नियुक्त

    April 17, 2026

    Jharkhand Crime : महिला के साथ पड़ोसी ने किया बलात्कार,आरोपी रात में खिड़की तोड़कर घर में घुसा था, गिरफ्तार

    April 17, 2026

    Share Bazar : वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार में उछाल, Sensex 177.52 अंक चढ़कर 78,166.20 पर पहुंचा

    April 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group