Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज और पुलिस अधिकारी अरुणा मिश्रा की माता उर्मिला मिश्रा का निधन, अंतिम संस्कार आज

Jamshedpur. अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज और पुलिस सेवा अधिकारी अरुणा मिश्रा की माता उर्मिला मिश्रा का गुरुवार की सुबह करीब 3 बजे देहांत हो गया. बीते हफ्ते उनके घर के पास ही कार से एक्सीडेंट में वो घायल हो गयी थीं, उसके बाद उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका अभी इलाज चल ही रहा था कि आज तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली.

पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा. सुबह 10:30 उनके सीतारामडेरा स्थित निवास स्थान से स्वर्णरेखा वार्निंग घाट के लिए अंतिम यात्रा निकलेगी. उर्मिला देवी अपने पीछे दो पुत्र और चार पुत्री का भरापूरा परिवार छोड़ कर गयी हैं.

Exit mobile version