Lahar Chakra

Jamshedpur INTUC Meeting: इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी पहुंचे जमशेदपुर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुए शामिल

Jamshedpur. इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी का जमशेदपुर आगमन हुआ. उनका यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. इसके अलावा सांसद तारिक अनवर भी शहर पहुंचे. इंटक के इंडियन नेशनल स्टील, मेटल, मेटल माइंस एंड इंजीनियरिंग इम्प्लाइज फेडरेशन की दो दिवसीय अहम बैठक में शामिल होने के लिए ये नेता यहां आये है. उनका यहां आने पर भव्य स्वागत किया गया. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने उनका अभिनंदन किया. सोनारी एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर श्री चौधरी ने यहां के हालात की जानकारी दी. इसके अलावा कई सारी नयी जानकारी दी गयी है.

माइकल जॉन ऑडिटोरियम में बैठक
इंडियन नेशनल स्टील, मेटल, मेटल माइंस एंड इंजीनियरिंग इम्प्लाइज फेडरेशन की दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक 25 और 26 अगस्त को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में हो रही है. इस बैठक में देश भर के 200 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. दूसरे दिन सत्र की समाप्ति के बाद फेडरेशन का चुनाव होगा और नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी.

टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन मुख्य अतिथि

सम्मेलन के दूसरे दिन, 26 अगस्त को, टाटा स्टील के सीईओ और एमडी टीवी नरेंद्रन मुख्य अतिथि के रूप में फेडरेशन की नई वेबसाइट का शुभारंभ करेंगे. इस दौरान उनके साथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी भी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा, झारखंड इंटक की कार्यकारिणी की बैठक भी होगी.

Exit mobile version