Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR : अवैध शराब बिक्री को लेकर जांच, छह अवैध शराब भट्ठी धवस्त

जमशेदपुर. उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार पर्व-त्योहार के मद्देनजर अवैध शराब बिक्रताओं के विरूद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पोटका थाना क्षेत्र के ग्राम लोवाडीह में छापेमारी अभियान चलाते हुए जंगल क्षेत्र में नदी किनारे चल रही अवैध चुलाई शराब की कुल छह (06) भट्ठियों को ध्वस्त किया गया .

इन अवैध शराब की भट्ठियों से कुल 210 लीटर अवैध चुलाई शराब तथा शराब बनाने हेतु जावा महुआ कुल 16,000 किलोग्राम बरामद किया गया. अवैध चुलाई शराब के विनिर्माण में सलिप्त सभी अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के उल्लंघन का मामला दर्ज करते हुए अग्रेत्तर विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Exit mobile version