Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जगजीत सिंह ने TSDPL के नए प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाला, जमशेदपुर से है खास लगाव

Jamshedpur. टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (TSDPL) के नए प्रबंध निदेशक जगजीत सिंह ने कंपनी में अपना योगदान दिया. कार्यभार संभालने के बाद यूनियन के साथ परिचयात्मक बैठक की. उन्होंने सिदगोड़ा बारा सभागार में आयोजित बैठक में यूनियन के सभी सदस्यों से परिचय प्राप्त किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जमशेदपुर में ही पले-बढ़े हैं. यहीं पढ़ाई पूरी की. यूनियन और कर्मचारियों को साथ में लेकर कंपनी को और आगे ले जाना है.

यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने भरोसा दिलाया कि यूनियन और कर्मचारियों का पूरा सहयोग कंपनी को बढ़ाने में दिया जाएगा. प्रबंधन और यूनियन तालमेल के साथ आगे बढ़ेगी. यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय और सभी सदस्यों ने बुके देकर अपने नए प्रबन्ध निदेशक का स्वागत किया. बैठक में जीएम अश्वनी कुमार, चीफ एच आर संजय मजूमदार, यूनियन की ओर से संजीव कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

Exit mobile version