
Jamshedpur. जमशेदपुर स्थित समाहरणालय में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें उपायुक्त अनन्य मित्तल ने विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं. उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और मौके पर ही कई आवेदनों का निष्पादन किया. साथ ही शेष आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि प्रत्येक आवेदक को उनके आवेदन की वर्तमान स्थिति की जानकारी नियमित रूप से दी जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और लोगों का प्रशासन पर विश्वास मजबूत हो. डीसी ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम जनता की शिकायतों को सुनना और उनका शीघ्र समाधान करना है.
