Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जमशेदपुर DC ने सभी विभागों और बैंकों को दिये निर्देश, लाभुकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ें

Jamshedpur. समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति (डीसीसी) एवं जिला स्तरीय समीक्षा (डीएलआरसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आरबीआई, रांची के प्रबंधक शोहम शोम, डीडीएम नाबार्ड जस्मिका बास्के, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) संजीव कुमार चौधरी सहित विभिन्न विभागों एवं बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं अभियानों की प्रगति एवं बैंकों की भूमिका की विस्तृत समीक्षा की गई।

विशेष रूप से वित्तीय समावेशन के लक्ष्य को शत-प्रतिशत संतुष्टिकरण तक पहुंचाने हेतु ठोस रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों एवं बैंकों को निर्देशित किया कि वे अधिक से अधिक पात्र लाभुकों को सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ें, जिनमें प्रमुख रूप से अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानम ज्योति बीमा योजना शामिल हैं।

Exit mobile version