Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: ACB के नोटिस पर नहीं पहुंच सके जमशेदपुर DC कर्ण सत्यार्थी, जांच एजेंसी ने 24 को फिर बुलाया

Jamshedpur. जमशेदपुर के डीसी कर्ण सत्यार्थी गुरुवार को एसीबी के समक्ष पूछताछ में शामिल नहीं हुए. उन्होंने एजेंसी को यह जानकारी दी है कि वह तीन दिनों की छुट्टी पर हैं इसलिए वह पूछताछ की कार्यवाही में शामिल नहीं हो पाएंगे. एसीबी ने उन्हें मंगलवार को नोटिस देकर आज यानि गुरुवार को शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था.

अब एसीबी ने उन्हें सोमवार को दुबारा पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया है. दरअसल, शराब घोटाला जब हो रहा था उस दौरान कर्ण सत्यार्थी उत्पाद आयुक्त के पद पर थे. इसलिए एसीबी उनसे पूछताछ करना चाहती है. इससे पहले एसीबी इस मामले में आईएएस मुकेश कुमार व मनोज कुमार और रामगढ़ के डीसी फैज अक अहमद से पूछताछ कर चुकी है.

दरअसल, झारखंड में हुए शराब घोटाला मामले में एसीबी ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग तत्कालीन सचिव विनय चौबे सहित 13 लोगों पर नामजद एफआईआर कराया गया है. इस केस में पहली गिरफ्तारी वरीय आईएएस अधिकारी विनय चौबे की हुई थी. एसीबी की एफआईआर में कहा गया है कि दो प्लेसमेंट एजेंसियों की फर्जी बैंक गारंटी की अधिकारियों ने जांच तक नहीं की, जिसकी वजह से 38.44 करोड़ का शराब घोटाला हुआ है.

Exit mobile version