Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: ISL के मुकाबले में जमशेदपुर एफसी ने दर्ज की लगातार चौथी जीत, इंटर काशी को 1-0 से हराया

Jamshedpur. जमशेदपुर एफसी ने शुक्रवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच में इंटर काशी को 1-0 से हराया। टीम के लिए स्टीवन एजे ने विजयी गोल किया जबकि घरेलू टीम मैच के ज्यादातर हिस्से में 10 खिलाड़ियों के साथ खेली क्योंकि विंसी बरेतो को 19वें मिनट में बाहर कर दिया गया था। यह जमशेदपुर एफसी की इस सत्र की लगातार चौथी जीत है।

जमशेदपुर का सामना अब 15 मार्च को नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी से होगा। गत चैंपियन मोहन बागान सुपर जायंट ने अपने ऑस्ट्रेलियाई स्ट्राइकर जेमी मैकलारेन के चार गोल की मदद से शुक्रवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के एक मैच में ओडिशा एफसी को 5-1 से हरा दिया।

Exit mobile version