Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : जमशेदपुर को मिले नए सिटी और ग्रामीण एसपी, स्थानांतरित हुए अधिकारियों ने साझा की यादें

Jamshedpur.पूर्वी सिंहभूम जिले की पुलिस कमान में शनिवार शाम को बड़ा बदलाव हुआ। जिले के नवनियुक्त सिटी एसपी ललित मीणा और ग्रामीण एसपी शुभम खंडेवाल ने आधिकारिक रूप से अपना पदभार संभाल लिया है। 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी ललित मीणा मूल रूप से राजस्थान के जयपुर के निवासी हैं। जमशेदपुर आने से पहले वे लातेहार में प्रशिक्षु आईपीएस और चैनपुर में एसडीपीओ के रूप में कार्य कर चुके हैं।

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि वह फिलहाल शहर की स्थिति को समझेंगे। इसके बाद ही प्राथमिकताओं पर कार्य करेंगे। नए ग्रामीण एसपी शुभम खंडेवाल भी 2021 बैच के अधिकारी हैं।स्थानांतरित हुए अधिकारियों को शनिवार को विदाई दी गई, जिन्होंने जमशेदपुर में अपने कार्यकाल को बेहद चुनौतीपूर्ण और सीखने वाला बताया।

Exit mobile version