
Jamshedpur.साकची में शुक्रवार को डीसी कर्ण सत्यार्थी ने नव निर्मित ‘जमशेदपुर हाट-पलाश मार्ट’ का विधिवत शुभारंभ किया। बड़े शोरूम की तर्ज पर बने इस दो मंजिला भवन में अब ग्रामीण और पारंपरिक उत्पादों को आधुनिक बाजार मिलेगा। उद्घाटन के बाद डीसी ने कहा कि यह मार्ट केवल एक दुकान नहीं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का एक सशक्त मंच है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और उद्यमियों को एक ही छत के नीचे लाकर उन्हें सीधे ग्राहकों से जोड़ रहे हैं. इससे न केवल बिचौलियों का खात्मा होगा. बल्कि छोटे उद्यमियों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने इसे स्वरोजगार और उद्यमिता विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।
इस दौरान उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्णव मिश्रा, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्णा कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, डीपीएम जेएसएलपीएस सुजीत बारी पमुख रूप से मौजूद थे।