Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: सड़क हादसे में घायल पांच वर्षीय सात्विक के लिए जमशेदपुर पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 15 मिनट में एंबुलेंस को पहुंचाया, जानें मामला?

Jamshedpur. जमशेदपुर मानवता और तत्परता की मिसाल पेश करते हुए जमशेदपुर पुलिस ने शुक्रवार को पांच वर्षीय मासूम सात्विक मांझी को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता ले जाने में अहम भूमिका निभाई। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया, ताकि एंबुलेंस बिना किसी बाधा के तेजी से आगे बढ़ सके।

जानकारी के अनुसार, पांच वर्षीय सात्विक मांझी 18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में सड़क हादसे का शिकार हो गया था। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे कोमा की स्थिति में इलाज के लिए जमशेदपुर के (टीएमएच) में भर्ती कराया गया था। बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों की सलाह पर उसे बेहतर इलाज के लिए कोलकाता ले जाने का निर्णय लिया गया।

Exit mobile version