Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: आपराधिक घटनाओं के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर रहेगा बंद, आज शाम मशाल जुलूस, भाजपा ने आम नागरिकों से बंद को सफल बनाने की अपील की

Jamshedpur. आपराधिक घटनाओं के विरोध में 3 जुलाई को शहर बंद का आह्वान किया है। इस बंद से पहले गुरुवार शाम विभिन्न मंडलों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। यह जानकारी साकची स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता में दी गई। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि शहर में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या, लूट, छिनतई और महिलाओं के साथ स्नैचिंग जैसी घटनाओं में वृद्धि हुई है।

अभय सिंह ने हाल ही में हुई हिमांशु सिंह की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना ने शहरवासियों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पुलिस अपराध नियंत्रण के बजाय अक्सर समझौते की कोशिशें करती है।उन्होंने सभी व्यापारियों, उद्योगों, स्कूल प्रबंधन और आम नागरिकों से बंद को सफल बनाने की अपील की।

वहीं, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि कभी सुरक्षित शहर के रूप में जाना जाने वाला जमशेदपुर अब अपराधियों के बढ़ते हौसलों से जूझ रहा है। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराध और चापड़बाजी जैसी घटनाओं को चिंताजनक बताया। पूर्णिमा साहू ने पुलिस गश्ती बढ़ाने, नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करने और अपराध नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित नहीं है, बल्कि आम जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर किया जा रहा है।

Exit mobile version