Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur Jam@Street : जैम@स्ट्रीट में मनोरंजक कार्यक्रमों से गुलजार हुआ टेल्को, बच्चों ने दिखाये करतब, एडवेंचर स्पोर्ट्स रहा खास
    Headlines

    Jamshedpur Jam@Street : जैम@स्ट्रीट में मनोरंजक कार्यक्रमों से गुलजार हुआ टेल्को, बच्चों ने दिखाये करतब, एडवेंचर स्पोर्ट्स रहा खास

    News DeskBy News DeskDecember 23, 2024Updated:December 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. साल के अंतिम जैम@स्ट्रीट का आयोजन रविवार को टेल्को में किया गया. इस कार्यक्रम ने लेबर ब्यूरो राउंडअबाउट से डीलर्स हॉस्टल तक के क्षेत्र को उत्सव और मनोरंजन के केंद्र में बदल दिया. इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी, टाटा स्टील यूआइएसएल के प्रबंध निदेशक ऋतु राज सिन्हा, टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील तिवारी और टाटा कमिंस के प्लांट हेड रामफल नेहरा शामिल हुए. इनके अलावा, जमशेदपुर के डीसी अनन्य मित्तल ने अपनी पत्नी के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

    इस बार के जैम स्ट्रीट की खासियत टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की ओर से आयोजित किये गये एडवेंचर स्पोर्ट्स रहा. इस बार पहली बार रैपलिंग का आयोजन किया गया. जैम स्ट्रीट में बच्चों और युवाओं ने वॉल क्लाइम्बिंग, ट्रेकिंग, बंजी जंपिंग, नदी पार और रैपलिंग जैसी साहसिक गतिविधियां का मजा लिया और अपने आत्मविश्वास को बढ़ाया.

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    जैम स्ट्रीट की शुरुआत सुबह साढ़े छह बजे से हुई. लेकिन, युवाओं की मंडली सुबह पांच से ही आयोजन स्थल पर पहुंचने लगी थी. धुंध के बीच युवा पूरे जोश में दिखे. हर कोई अपनी-अपनी टोली के साथ लाइव म्यूजिक, लाइव पेंटिंग, लाइव परफॉर्मेंस में व्यस्त था. जैम स्ट्रीट में लगभग छह स्थानों पर अलग-अलग म्यूजिकल ग्रुप ने अपना लाइव परफॉर्मेंस दिया. अरजू बैंड व इंटरटेनमेंट ग्रुप की प्रस्तुति ने लोगों को अपना दीवाना बनाया. वहीं, लाइव कॉन्सर्ट की थीम पर युवाओं के लिए म्यूजिकल ग्रुप ने नये और पुराने गाने का फ्यूजन प्रस्तुत करते हुए उन्हें थिरकने पर मजबूर किया.

    Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    adventure sports were special children showed stunts Jamshedpur Jam@Street: Telco was buzzing with entertaining programs in Jam@Street
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Modi Cabinet: मॉनसून सत्र से पहले धर्मेन्द्र प्रधान से छिन सकता है शिक्षा मंत्रालय, NEET और CBSE विवाद के बाद कार्रवाई की अटकलें

    June 29, 2026

    Chaibasa: बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के मुद्दे पर हेमंत सोरेन को घेरा, झिंकपानी में सीमेंट प्लांट के बंद होने पर भी सवाल उठाये

    June 29, 2026

    Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन, इडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

    June 29, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: नशे की हालत में छोटे भाई ने अपनी भाभी और 10 साल की भतीजी की कुल्हाड़ी से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 29, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर-2 के श्रम अधीक्षक सत्येन्द्र सिंह के सेवानिवृत्त होने के ठीक पहले विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा, यह है वजह?

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group