Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : जद (यू) ने पूर्व भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह को जिला सचिव बनाया, दिनेश और विजय को को भी जिम्मेदारी

Jamshedpur : जनता दल (यूनाइटेड) ने पूर्वी सिंहभूम जिले में संगठनात्मक विस्तार करते हुए तीन नए पदाधिकारियों की घोषणा की है. जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इन नेताओं को पार्टी में सक्रियता और सामाजिक कार्यों में लंबे समय से किए गए योगदान के आधार पर अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. घोषित नामों में कदमा निवासी और पूर्व भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह को जद (यू) का जिला सचिव मनोनीत किया गया है.

वहीं, कदमा रामजन्मनगर के दिनेश कुमार सिंह को जद (यू) श्रमिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा, बारीडीह निवासी और पूर्व भाजमो नेता विजय राव को जद (यू) क्रीड़ा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि ये तीनों नेता लम्बे समय से सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हैं और उनके अनुभव से पार्टी को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा. उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि सभी पदाधिकारी संगठन हित में पूरी निष्ठा और समर्पण से काम करेंगे तथा पूर्वी सिंहभूम जिले में जद (यू) को और मजबूत बनाएंगे.

Exit mobile version