Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur JDU : जनता दल यूनाइटेड जमशेदपुर महानगर के नये अध्यक्ष बने अजय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने जारी की अधिसूचना

Jamshedpur. जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने अधिसूचना जारी कर अजय कुमार को जदयू जमशेदपुर महानगर का अध्यक्ष मनोनीत किया है. अजय कुमार पूर्व में युवा जदयू के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं साथ ही जमशेदपुर के कहीं सामाजिक संगठनों के साथ भी जुड़े रहे हैं. युवा जदयू में रहते हुए इन्होंने बहुत सारे आंदोलन किये हैं. इसमें मुख्य रूप से छोटा गोविंदपुर में सड़क निर्माण को लेकर रहा है. जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता प्रदेश महासचिव संजय ठाकुर व अंजली सिंह ने भी उनके अध्यक्ष बनने पर अपनी खुशी जाहिर की.

Exit mobile version