Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिमी के जदयू विधायक सरयू राय ने ₹12.38 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

Jamshedpur.जमशेदपुर पश्चिमी के जदयू विधायक सरयू राय ने रविवार को 12.38 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. डिमना रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने नगर विकास विभाग के तहत 1,55,75,900 रुपये के कार्यों का उद्घाटन किया. वहीं 15वें वित्त आयोग के मद से 7,84,06,752 रुपये के कार्यों का भी उद्घाटन किया गया. इसके अतिरिक्त नगर विकास विभाग की 2,98,78,300 रुपये की नयी परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया.

विधायक सरयू राय ने कहा कि अब मानगो दो-दो पावर ग्रिड से जुड़ गया है, जिससे बिजली की समस्या लगभग खत्म हो गयी है. उनका सपना है कि जिस तरह से बिष्टुपुर और सोनारी जैसे इलाके विकसित हैं, उसी तरह पुल के उस पार के क्षेत्र भी विकसित हों. उन्होंने मानगो में पहले की पानी और बिजली की समस्याओं को याद करते हुए बताया कि कैसे संकल्प के साथ काम करने पर इन समस्याओं का समाधान हुआ.

Exit mobile version