Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Jewellers Loot: सोनारी के वर्द्धमान ज्वेलर्स लूटकांड में पलामू के गैंग पर शक, गिरोह ने एमबी ज्वेलर्स में भी की थी लूट, CCTV से सभी की हुई पहचान

Jamshedpur. सोनारी के वर्द्धमान ज्वेलर्स में बुधवार की दोपहर हुए लूटकांड में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की भी पहचान कर ली है. इस गैंग का मास्टरमाइंड पलामू निवासी ऋतुराज सोनी है. ऋतुराज ने एक साल पूर्व ही एमबी ज्वेलर्स में लूट की घटना को अंजाम दिया था. हालांकि उस वक्त वह नाबालिग था, जिस कारण कोर्ट ने उसे जमानत दे दी थी. यहां से जाने के बाद ऋतुराज ने अपनी गैंग खड़ा किया और लूटपाट करने लगा. ऋतुराज के पिता लूट में ही जेल में बंद हैं, जबकि भाई मंटू भी इसी तरह आभूषण कारोबारियों को निशाना बनाता था.

हेते का भाई बंटी भी हिरासत में पुलिस को जानकारी मिली कि इस गैंग की मदद शहर के भी कुछ अपराधी कर रहे थे. गुरुवार को पुलिस ने सोनारी के तड़ीपार अपराधी हेते के भाई बंटी को हिरासत में लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस को घटनास्थल से आरोपियों का मोबाइल भी मिला है, जिसके आधार पर पुलिस अपराधियों तक पहुंची है.

एसआईटी कर रही जांच
घटना की साजिश सोनारी में ही रची गई थी, जबकि घटना को अंजाम देने के बाद किस तरह भागना है, इसकी भी तैयारी की गई. लुटेरों ने बाइक को छिपाने के लिए काठजोड़ के तालाब को इसलिए चुना, क्योंकि वह पूरी तरह से ग्रामीण इलाका है. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करने के लिए एसआईटी का भी गठन किया है, जो जांच कर रही है.

Exit mobile version