
-मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर में वारदात, आलमारी का लॉकर बंद, टेबल पर थी चाबी, घर में घुसने के निशान नहीं मिले
Jamshedpur. जमशेदपुर में चोरी की बड़ी घटना सामने आयी है. टाटा स्टील के जूनियर इंजीनियर शाह फैसल के आवास से करीब 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी हो गयी हैं. चोरी का शक किसी परिचित पर जताया जा रहा है घटना मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-14 स्थित शाह फैसल के घर की है घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब शाह फैसल की पत्नी गोलमुरी में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए घर में रखे जेवर निकालने प्रथम तल के कमरे में पहुंचीं जैसे ही उन्होंने अलमारी खोली, जेवरों का बैग गायब पाया
शाह फैसल ने बताया कि अलमारी का लॉकर बंद था, लेकिन उसकी चाबी बाहर टेबल पर रखी हुई थी. संभवतः उसी चाबी की मदद से लॉकर खोलकर जेवर चुराए गए हैं. चोरी के बाद परिवार ने तुरंत मानगो थाना को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की.
पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. फैसल ने यह भी बताया कि घर में जबरन घुसने के कोई निशान नहीं मिले हैं. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.
