Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जमशेदपुर में पहली बार झारखंड गोल्फ चैंपियनशिप शुरू, 30 को समापन, बतौर मुख्य अतिथि भारतीय हॉकी संघ के अध्यक्ष दिलीप तिर्की होंगे शामिल

Jamshedpur. झारखंड में पहली बार झारखंड गोल्फ चैंपियनशिप का आयोजन शुक्रवार को जमशेदपुर शुरू हो गया. 30 नवंबर को जमशेदपुर गोलमुरी क्लब में समापन किया जाएगा. इस चैंपियनशिप में झारखंड के अलावा भुवनेश्वर, पटना और हजारीबाग के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे. यह आयोजन राज्य में गोल्फ को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा. टूर्नामेंट में पुरुष, महिला, जूनियर और कैडी वर्गों के लिए अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित की गई हैं.

विजेताओं को मुख्य पुरस्कार के रूप में अंतरराष्ट्रीय गोल्फ हॉलिडे वाउचर प्रदान किया जाएगा. कार्यक्रम के मानद संरक्षक मंत्री सुदीव्य कुमार होंगे, जबकि भारतीय हॉकी संघ के अध्यक्ष दिलीप तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. झारखंड ओलंपिक्स एसोसिएशन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेहा महतो भी विशिष्ट अतिथि होंगी.

Exit mobile version