
Jamahedpur. झारखंड हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे। यहां पहुंचने पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। ज़िला प्रशासन के द्वारा इस अवसर पर माननीय मुख्य न्यायाधीश को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।
परंपरा और संस्कृति के रंग में रंगे मुख्य न्यायाधीश
मुख्य न्यायाधीश के स्वागत के लिए स्थानीय लोक कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और संगीत की प्रस्तुति दी। कलाकारों का उत्साह देखकर मुख्य न्यायाधीश खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने न केवल कलाकारों से आत्मीय संवाद किया और झारखंड की समृद्ध संस्कृति के बारे में जानकारी ली, बल्कि खुद भी नगाड़ा और मांदर पर थाप दी। उनकी इस सादगी ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कलाकारों से संवाद करते हुए झारखंड की लोक संस्कृति में गहरी रुचि दिखाई.
कई वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित
इस मौके पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के साथ जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे, वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे, पुलिस अधीक्षक नगर कुमार शिवशीष, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ऋषभ गर्ग समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे