Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur JMM: सुप्रियो भट्टाचार्य बोले, कोल्हान पिछले चुनाव का रिजल्ट ही दोहरायेगा, भाजपा की हार सुनिश्चित है, झारखंड में इंडिया गठबंधन बनायेगा बहुमत की सरकार

Jamshedpur. कोल्हान पिछले चुनाव का ही रिजल्ट दोहरायेगा. उक्त बातें झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने रविवार को साकची झामुमो जिला कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कही. उन्होंने कहा कि इंडिया महागठबंधन फिर झारखंड में बहुमत की सरकार बनाने जा रहा है. भाजपा की हार सुनिश्चित है. भाजपा द्वारा राजनीतिक लाभ के लिए खास जाति विशेष को टारगेट कर टिका-टिप्पणी की जा रही है. यह बिलकुल ही अपराध के श्रेणी में आता है. ऐसा प्रतीत होता है भाजपा के पास मुद्दों की कमी है.

इसलिए वह एक हताश व हार मान चूकी भाषा का प्रयोग कर रही है. उन्होंने ईडी व सीबीआई अब जांच एजेंसी नहीं रह गयी है. बल्कि ये इलेक्शन टूल्स हो गये हैं. भाजपा इनका टूल्स के रूप में उपयोग कर विरोधी पार्टी को डराती है. जब भी चुनाव होता है तो केंद्र सरकार योजनाबद्ध तरीके से इनका उपयोग कर कार्रवाई करती है. इस तरह की कई मामलों को लेकर हमारी पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत भी किया है. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन जिस मजबूती के साथ एकजुट होकर कार्य कर रही है. इससे भाजपा डर गयी है. जिसके परिणाम स्वरूप से भाजपा उजुल-फजूल हरकत कर रहा है. राज्य की जनता ने भाजपा को नकार दिया है. इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा का पत्ता पूरी तरह से साफ हो जायेगा.

Exit mobile version