Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: सरना धर्म को मान्यता देने की मांग पर झामुमो का डीसी ऑफिस के सामने धरना-प्रदर्शन आज

Jamshedpur. जमशेदपुर में मंगलवार को झामुमो की ओर से जिला मुख्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. इसमें पूरे जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र से 10 हजार से अधिक पार्टी के नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे. इसमें झामुमो के जिला, प्रखंड के नेता व कार्यकर्ता दलबल के साथ शामिल होंगे और सरना धर्म को मान्यता देने से पहले जातीय जनगणना करने का जोरदार विरोध करेंगे. धरना-प्रदर्शन में मंत्री रामदास सोरेन, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक संजीव सरदार, विधायक समीर मोहंती समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. बताया गया कि पार्टी ने निर्णय लिया है कि जब तक सरना धर्म कोड/आदिवासी धर्म कोड को मान्यता नहीं दिया जाता है, तब-तक किसी भी कीमत पर जातीय जनगणना नहीं होने दिया जायेगा.

Exit mobile version