Lahar Chakra

Jamshedpur Kali Puja: टेल्को के क्रॉस रोड 9ए भव्य श्री श्री काली पूजा कमेटी के पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन, जानें क्या है खास

Jamshedpur. टेल्को के क्रॉस रोड 9ए स्थित यंग बॉयज क्लब श्री श्री काली पूजा कमेटी के पूजा पंडाल का रविवार को उद्घाटन किया गया. यहां 22 फीट ऊंची मां काली की प्रतिमा स्थापित की गई है. पूजा पंडाल की ऊंचाई 60 फीट रखी गई है. पूजा पंडाल का उद्घाटन रविवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, टाटा मोटर्स जमशेदपुर के प्लांट हेड सुनील तिवारी, टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह ने किया.

उद्घाटन के उपरांत महाआरती का आयोजन किया गया, जिसे वाराणसी से आमंत्रित पुरोहितों ने संपन्न कराया. इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं.

Exit mobile version