Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: महिला के मुंह में सिगरेट जबरदस्ती ठूंसने, कपड़े उतारने के आरोपी कन्हैया राजक को बागबेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, बस्ती में पैदल घुमाया

Jamshedpur. बागबेड़ा पुलिस ने एक व्यक्ति को महिला के मुंह में सिगरेट का ठूंठ जबरदस्ती ठूंसने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बीस वर्षीय पीड़िता के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक (शहर) कुमार शिवशीष ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (पूर्वी सिंहभूम) पीयूष पांडे के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। एक गुप्त सूचना के आधार पर बागबेड़ा के पुलिस अधिकारी उमेश कुमार ठाकुर ने छापा मारते हुए आरोपी कन्हैया राजक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मामला दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। एसपी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब पीड़िता रोड नंबर तीन पर एक सरकारी स्कूल के पास अकेली जा रही थी। उन्होंने बताया कि कथित तौर पर नशे की हालत में राजक ने महिला के मुंह में सिगरेट का शेष हिस्सा (ठूंस) ठूंसने की कोशिश की और विरोध करने पर हमला किया। राजक ने कथित तौर पर महिला के कपड़े उतारने की भी कोशिश की। राजक इससे पहले बागबेरा थाने में उसके खिलाफ दर्ज दो आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।

Exit mobile version