
Jamshedpur. जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत गदड़ा में जमीन विवाद में कन्वाई चालक की पड़ोसियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना सोमवार रात की है, जहां घायल अवस्था में संजीव श्रीवास्तव (54) को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. संजीव की बेटी पिंकी ने बताया कि संजीव कनवाई चालक है और ज्यादातर घर से बाहर ही रहते हैं. घर में चार बहने की रहती हैं. पड़ोस में रहने वाले लोगों ने जमीन को लेकर अक्सर विवाद चला आ रहा है. कई बार मारपीट भी हुई है. मामला परसुडीह थाना में भी गया है जहां दोनों पक्षों में समझौता हो जाता था.
जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात को संजीव घर के बाहर खड़े थे तभी पड़ोस में रहने वाले संतोष, आनंद, रोहित और आयुष समेत दो अन्य लोगों ने संजीव को घेर लिया और लात घुसों से उनकी पिटाई शुरू कर दी. पिटाई करने के बाद सभी संजीव को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए. पिंकी ने आरोप लगाया कि जब वह इसकी शिकायत करने थाने गई तो थाना में उनकी मदद नहीं की गई. संजीव को टाटा मोटर्स अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
