Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: कपाली ओपी पुलिस ने रंगदारी और मारपीट मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Jamshedpur. कपाली ओपी पुलिस ने रंगदारी और मारपीट मामले में फरार आरोपी लखन गोप उर्फ बावला को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि 29 दिसंबर 2025 को कपाली डोबो निवासी जगबंधु सिंह उर्फ कलटू सिंह से 10 लाख रुपये की रंगदारी को लेकर मारपीट की गई थी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हुए थे।

आरोपी घटना के बाद पुरी में छिपा था। हाल में सोनारी स्थित घर पहुंचते ही पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी पर आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।

Exit mobile version