Lahar Chakra

Jamshedpur: जमशेदपुर के 24 भवनों में नक्शा विचलन की जांच हेतु मापी करने के लिए चार सदस्यीय,चार अलग-अलग टीम गठित. उक्त भवन स्वामियों को एक सप्ताह के अंदर विचलन भाग को स्वयं तोड़ने या खाली करने के लिए दिया गया समय 

Jamshedpur:माननीय उच्च न्यायालय, झारखंड, रांची द्वारा पारित न्यायादेश के अनुपालन के निमित्त जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने वरीय पुलिस अधीक्षक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ  बैठक की.

W.P. (PIL) no. 2078 /2018 (राकेश कुमार झा बनाम झारखंड राज्य) वाद में दिनांक 14 जनवरी 2026 को माननीय उच्च न्यायालय, झारखंड, रांची द्वारा पारित न्यायादेश के अनुपालन सुनिश्चित करने के निमित्त जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई .

वरीय पुलिस अधीक्षक  पीयूष पांडेय, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम  अर्नव मिश्रा, उप नगर आयुक्त जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति सह अपर नगर आयुक्त मानगो नगर निगम  कृष्ण कुमार, प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा  चंद्रजीत सिंह व अन्य संबंधित उपस्थित रहे .

बैठक में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित न्यायादेश के आलोक में 24 भवनों में नक्शा विचलन की जांच हेतु मापी करने के लिए चार सदस्यीय चार अलग-अलग दल गठित किए गए . उक्त दलों द्वारा तीन दिनों के अंदर नक्शा विचलन संबंधी मापी प्रतिवेदन उप नगर आयुक्त, जेएनएसी को समर्पित करेंगे .

साथ ही उक्त भवन स्वामियों को एक सप्ताह के अंदर विचलन भाग को स्वयं तोड़ने या खाली करने के लिए समय दिया गया है. साथ ही उक्त समयावधि के बाद झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 तथा बिल्डिंग बायलॉज एक्ट 2016 के सुसंगत धाराओं के तहत उक्त भवनों में नक्शा विचलन किए गए हिस्से को ध्वस्त करने की कार्रवाई दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की उपस्थिति में करने का निर्णय लिया गया .

 

Exit mobile version