Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Jamshedpur:जमशेदपुर के प्रसिद्ध बिल्डर के आवासीय कॉलोनी में लिफ्ट गिरने से मचा हड़कंप, जाने किन कारणों से गिरती हैं लिफ्ट
Crime

Jamshedpur:जमशेदपुर के प्रसिद्ध बिल्डर के आवासीय कॉलोनी में लिफ्ट गिरने से मचा हड़कंप, जाने किन कारणों से गिरती हैं लिफ्ट

News DeskBy News DeskDecember 22, 2024Updated:December 23, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Oplus_131072
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur :जमशेदपुर में बेहतर आवासीय कॉलोनी बनाने का दावा करने वाली श्रीनाथ होम्स के टेल्को मानपिटा स्थित रॉक गार्डन में लिफ्ट गिरने से पूरे सोसायटी में हड़कंप मचा हुआ है.

सूत्र बताते हैं कि श्रीनाथ होम्स के टेल्को स्थित रॉक गार्डन के रूबी-2 में रहने वाले एक परिवार अपने अतिथि को छोड़ने 2nd फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर लिफ्ट से जा रहे थे, ग्राउंड फ्लोर पर रुकने का कमांड देने पर लिफ्ट ground floor पर स्वत: रुकने के बजाय लिफ्ट लगभग तीन फीट नीचे जोरदार झटका लेते हुए ground floor से नीचे पहुंच गई.

जोरदार आवाज महसूस होने पर वहां रहने वाले लोगों ने काफी प्रयास कर लिफ्ट में फंसे महिलाओं एवं बच्चे को मैकिनल टूल्स का उपयोग कर निकला.

लिफ्ट का झटका इतना जोरदार था कि लिफ्ट में लगे वॉल फैन का कुछ हिस्सा महिलाओं के सर पर जा गिरा. झटके एवं जोरदार आवाज के साथ लिफ्ट गिरने से पीड़ित परिवार काफी डरे सहमे हैं.

पीड़ित परिवार का मानना है कि बिल्डर के द्वारा समय-समय पर लिफ्ट का मेंटेनेंस नहीं करने के कारण इस प्रकार की घटना हुई है. घटना काफी जानलेवा भी हो सकता था.

ज्ञात हो कि श्रीनाथ होम्स नामक बिल्डर पूर्व में भी विवादों से घिरे रहे हैं ,गर्मी के दिनों में उनके द्वारा सोसाइटी में रह रहे लोगों को पानी न देकर परेशान किए जाने का मामला जमशेदपुर में छाया हुआ था.

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

अब देखना है कि श्रीनाथ रॉक गार्डन में रहने वाले लोग ऐसी घटना की पुनरावृति ना हो इसके लिए क्या कदम उठाते हैं, यह भविष्य के गर्त में है.

किन वजहों से गिरती हैं लिफ्ट?

विशेषज्ञों का कहना है कि लिफ्ट खराब होने के पीछे कई तकनीकी कारण हो सकते हैं.

*मेंटेनेंस की कमी :लिफ्ट की नियमित देखभाल और सर्विसिंग न होने से उसके काम करने में गड़बड़ियां आ सकती हैं. इसलिए समय-समय पर मेंटेनेंस की जरूरत होती है. अगर कोई गड़बड़ी पकड़ में आ जाए तो उसे नजरअंदाज करना कई परेशानियों को बुला सकता है.

*ओवरलोडिंग: निर्धारित क्षमता से ज्यादा वजन डालने पर लिफ्ट के सिस्टम पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे वह ठीक से काम नहीं कर पाती और खराब हो सकती है.

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

*बिजली में समस्या: अनियमित पावर सप्लाई या वोल्टेज में उतार-चढ़ाव लिफ्ट की इलेक्ट्रिकल सिस्टम को प्रभावित कर सकता है, जिससे उसके संचालन में बाधा आ सकती है.

*पुरानी और जर्जर लिफ्टें: बहुत पुरानी लिफ्टें जिनका टेक्निकल अपग्रेड नहीं हुआ है, अक्सर खराब हो जाती हैं. समय के साथ इनके पुर्जे घिस जाते हैं और वे सही ढंग से काम नहीं कर पाती हैं.

*सॉफ्टवेयर गड़बड़ी: ज्यादातर लिफ्टों में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटर सॉफ्टवेयर में बग्स या एरर आ सकता है, जिससे लिफ्ट का संचालन बाधित हो सकता है.

*आम गलतियां: लिफ्ट का इस्तेमाल समझदारी से न किया जाए तो भी ये ठीक से नहीं चल पाती है, जैसे कि दरवाजे को जबरदस्ती खोलना या बंद करना, ऑपरेटिंग सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है.

*पर्यावरणीय प्रभाव: अत्यधिक नमी, तापमान में अत्यधिक परिवर्तन, और धूल जैसी पर्यावरणीय परिस्थितियां लिफ्ट की मेकैनिकल पार्ट्स और इलेक्ट्रिकल सिस्टम को प्रभावित कर सकती हैं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026

Share Bazar: एक दिन की बंपर तेजी के बाद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़का

October 16, 2026
Recent Post

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026

Share Bazar: एक दिन की बंपर तेजी के बाद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़का

October 16, 2026

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group