Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur News: जमशेदपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी सह बिल्डर के. के. सिंह की जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर में 254 रक्तदाताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान 
    Headlines

    Jamshedpur News: जमशेदपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी सह बिल्डर के. के. सिंह की जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर में 254 रक्तदाताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान 

    News DeskBy News DeskJune 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

     

    Jamshedpur:  जमशेदपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी सह बिल्डर के. के. सिंह की जयंती पर आयोजित यह रक्तदान शिविर उनके द्वारा अपने परिवार को दिये गये संस्कार का ही प्रतीक है कि उनके जाने के बाद उनको याद करने के एक तरीके के रूप में उनके परिवार ने दूसरों के हित से जुड़ा रक्तदान का माध्यम चुना।

    अपने जीवन में वे ऐसे ही लोकोपकारी रहे, उन्होने अपने सामने आने वाले हर जरूरतमंद की समय पर मदद की, ये उनकी विशेषता रही। उक्त विचार जिला के सांसद विद्युत वरण महतो ने यहां रेड क्रॉस भवन में रेड क्रॉस के पेट्रन व जाने माने समाजसेवी स्व. के. के. सिंह की जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर के उद्घाटन सत्र में व्यक्त किया। उन्होने रक्तदान कर रहे रक्तदाताओं को पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका उत्साह बढाया।

    कार्यक्रम में उपस्थित जुगसलाई के विधायक मंगल कालिन्दी ने कहा कि अपने जीवन में के. के. सिंह जी हमेशा सेवा के प्रतीक रहे, उन्होने जीवनपर्यन्त लोगों की मदद की, आज भी इनके आवास पर लोग उसी आशा विश्वास के साथ पहुंचते हैं, जैसे किसी जनप्रतिनिधि सांसद व विधायक के आवास पर लोग जाकर अपनी समस्या का समाधान पाते हैं।

    Jamshedpur News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन 25-26 जुलाई को जमशेदपुर में, देश के विभिन्न राज्यों से 120 पदाधिकारियों का होगा जमावड़ा

    कार्यक्रम में उपस्थित इंचागढ़ की विधायक श्रीमती सविता महतो ने कहा कि यह परिवार अपने संस्कारों के कारण आज लोगों के दिलों में है आज भी लोग अगर स्व. के. के. सिंह जी को याद करते हैं तो यह उनका अमर कृतित्व है।

    कार्यक्रम में मानगो की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने अपने वाणी से स्व. के. के. सिंह के प्रति श्रद्धांजली व्यक्त किया।

    कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने स्व. के. के. सिंह से जुड़े अपने संस्मरणों को याद करते हुए कहा कहा कि उनका व्यक्तित्व अद्भुत था, उनमें लोगों की परख थी, और हर समय मदद का जज्बा था।

    उद्घाटन समारोह में वरीय समाजसेवी ए. के. श्रीवास्तव, अरुण बांकरेवाल ने अपने विचार रखें,

    समाजसेवी शिवशंकर सिंह ने बाबू के. के. सिंह से जुड़े अपने जीवन के संस्मरण को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन मानव जीवन के हर पहलु को छूता था।

    Jamshedpur News: जुगसलाई में कचरा निष्पादन केंद्र शीघ्र स्थापित हो : अनिल मोदी

    कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शामिल होकर रक्तदान कर रहे रक्तदाताओं का हौसला बढाया।

    उद्घाटन समारोह के दौरान के. के. एजुकेशनल फाउण्डेशन की संरक्षक उर्मिला सिंह, चेयरमैन विकास सिंह, डायरेक्टर रश्मि सिंह ने अतिथियों को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्मर्षि विकास मंच के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, जिला परिषद सदस्य कविता परमार, नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, समाजसेवी अशोक चौधरी, राजकिशोर सिंह, जय कुमार, अमोद कुमार, अमोद राय, दीप सिंह, राजेश चौधरी, अमोद राय, प्रभुनाथ सिंह,  उषा सिंह, राकेश मिश्र, विशाल सिंह, आशुतोष पारीक, मुख्य रूप से उपस्थित थें।

    रक्तदान शिविर का प्रबंधन स्व. के. के. सिंह को पोत्र आर्य वत्स ने अपने साथियों के साथ किया, आर्य वत्स के साथ आशीष कश्यप, हर्षित शर्मा, अक्षत कुमार, मोहित कुमार, अग्रिमा वत्स, अक्षिता शाही ने शिविर को सुव्यवस्थित करने में रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं को सहयोग प्रदान किया।

    जमशेदपुर ब्लड सेन्टर की टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य किया। रक्तदान शिविर में 254 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के सफलता पूर्वक सम्पन्न होने पर शिविर का संचालन कर रहे रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह एवं के. के. एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट विकास सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    bikash singh jamshedpur Blood Donation Camp In Jamshedpur jamshedpur ke prasidh samajsevi sah builder kk singh ki jyanti per 254 unit rakt ka hua sangrah Jamshedpur news Jharkhand news kk biilder news purbi singhbhum jila news Red Cross Jamshedpur Sakchi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन 25-26 जुलाई को जमशेदपुर में, देश के विभिन्न राज्यों से 120 पदाधिकारियों का होगा जमावड़ा

    June 28, 2026

    Jamshedpur News: जुगसलाई में कचरा निष्पादन केंद्र शीघ्र स्थापित हो : अनिल मोदी

    June 28, 2026

    Seraikella-Kharsawan News:  सरायकेला के सरस्वती शिशु मंदिर में मातृ-पितृ पूजन दिवस व अभिभावक बैठक आयोजित

    June 28, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: जमशेदपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी सह बिल्डर के. के. सिंह की जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर में 254 रक्तदाताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान 

    June 28, 2026

    Jamshedpur News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन 25-26 जुलाई को जमशेदपुर में, देश के विभिन्न राज्यों से 120 पदाधिकारियों का होगा जमावड़ा

    June 28, 2026

    Jamshedpur News: जुगसलाई में कचरा निष्पादन केंद्र शीघ्र स्थापित हो : अनिल मोदी

    June 28, 2026

    Seraikella-Kharsawan News:  सरायकेला के सरस्वती शिशु मंदिर में मातृ-पितृ पूजन दिवस व अभिभावक बैठक आयोजित

    June 28, 2026

    Seraikella-Kharsawan News: चांडिल के कई गांवों में हाथियों का आतंक, लगभग दो दर्जन मकान क्षतिग्रस्त; ग्रामीणों में दहशत

    June 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group