Lahar Chakra

Jamshedpur : कोल्हान DIG अनुरंजन किस्पोट्टा पहुंचे जमशेदपुर, क्राइम कंट्रोल को लेकर की बैठक, दिये ये निर्देश

Jamshedpur. कोल्हान प्रमंडल के नवनियुक्त उपमहानिरीक्षक (DIG) अनुरंजन किस्पोट्टा शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे. यहां एसएसपी पीयूष पांडेय ने उनका स्वागत किया. जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद डीआईजी किस्पोट्टा ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में जिले की वर्तमान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली. बैठक के दौरान उन्होंने आगामी बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का भी जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को सुरक्षा का भरोसा मिल सके और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण कायम हो.

डीआईजी ने कहा कि पुलिसिंग में पारदर्शिता, त्वरित कार्रवाई और जन संवाद पर विशेष जोर देने की जरूरत है. इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से परिचय भी प्राप्त किया और कहा कि टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जिले को अपराधमुक्त बनाने की दिशा में कदम उठाने होंगे. मालूम हो कि श्री किस्पोट्टा को हाल ही में कोल्हान प्रमंडल का डीआइजी नियुक्त किया गया है. उसके बाद वे तीनों जिलों में घूम-घूम कर पुलिसिंग का जायजा ले रहे हैं. इस क्रम में आज वे पहली बार जमशेदपुर पहुंचे थे.

Exit mobile version