


Jamshedpur. कोल्हान यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के कुलपति का पद भी संभालेंगी. यूनिवर्सिटी की प्रथम कुलपति रहीं डॉ. गुप्ता को यहां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. दो दिन पूर्व डॉ. गुप्ता ने कोल्हान यूनिवर्सिटी में कुलपति के पद पर योगदान किया है। इसके बाद राज्यपाल सचिवालय से पिछले 20 मार्च को संबंधित अधिसूचना जारी होने के बाद दूसरे ही दिन डॉ. अंजिला गुप्ता ने शुक्रवार को जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी पहुंचीं और प्रभार संभाल लिया.
उल्लेखनीय है कि उन्हें कोल्हान यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किये जाने की अधिसूचना राज्यपाल सचिवालय से पिछले 28 फरवरी को जारी की गई थी. उसके करीब 20 दिनों के बाद उन्होंने कोल्हान यूनिवर्सिटी में योगदान किया. वहीं जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी का अतिरिक्त प्रभार मिलने की अधिसूचना जारी होने के दूसरे ही दिन उन्होंने प्रभार संभाल लिया है.



