Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : यूनियन बजट पर आज व्याख्यान देंगे कोलकता के अधिवक्ता रमेश कुमार पटोदिया

सिंहभूम चेंबर के द्वारा चेंबर के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. दिनेश चौधरी (सीए) की स्मृति में पोस्ट बजट सेमिनार का आयोजन शनिवार साढ़े दस बजे से बिष्टुपुर चेंबर भवन में किया जायेगा. सेमिनार में कोलकाता से आये अनुभवी विशेषज्ञ अधिवक्ता रमेश कुमार पटोदिया, यूनियन बजट- 2025 पर डायरेक्ट एवं इनडायरेक्ट टैक्स से संबंधित विषय पर अपना व्याख्यान देंगे.

चेंबर के सचिव अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया ने बताया कि इसमें शामिल होकर इसका लाभ उठा सकते हैं. उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव अग्रवाल ने बताया कि इसमें जमशेदपुर के बाहर से आये अनुभवी विशेषज्ञ अपना अनुभव साझा करेंगे. अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि चेंबर के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. दिनेश चौधरी स्वयं एक चार्टर्ड एकाउंटेंट थे और चेंबर के प्रति उनकी एक अलग निष्ठा थी.

Exit mobile version