Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक, आज और 18 जुलाई को रद्द रहेगी टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन

Jamshedpur. टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन का परिचालन आज और 18 जुलाई को अप-डाउन दोनों दिशाओं में रद्द रहेगा। आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने यह आदेश जारी किया है। ब्लॉक के दौरान 16 से 19 जुलाई तक आसनसोल-टाटानगर के बीच चलने वाली दो मेमू ट्रेनें आद्रा स्टेशन तक ही संचालित होंगी। इससे झारखंड और पश्चिम बंगाल के छोटे स्टेशनों के सैकड़ों ग्रामीण यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

रेलवे ने चक्रधरपुर मंडल में लाइन ब्लॉक को देखते हुए टाटानगर से चलने वाली बिलासपुर, इतवारी और हटिया एक्सप्रेस को 20 बार दिन बदलकर रद्द कर दिया है।

Exit mobile version