Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: टाटा स्टील पार्किंग गेट पर मेडिकल शुल्क में वृद्धि के विरोध में 5 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान, लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन ने की ये घोषणा

Jamshedpur.जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के
द्वारा बर्मामांइस स्थित टाटा स्टील पार्किंग गेट पर मेडिकल शुल्क में वृद्धि के विरोध में 5 जनवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा की है. इसे लेकर शुक्रवार को यूनियन अध्यक्ष जय किशोर सिंह ने प्रेस वार्ता की. उन्होंने बताया कि सरकारी शुल्क को ताख पर रखकर टाटा स्टील द्वारा मेडिकल और पार्किंग शुल्क में वृद्धि की गयी है.

कुछ दिन पूर्व ड्राइवरों द्वारा बर्मामाइंस टाटा स्टील पार्किंग गेट को जाम कर प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कंपनी के अंदर बाहर जाने वाले करीब 7 हजार वाहन फंसे रहे, जिसके बाद प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दो दिन के भीतर समाधान निकालने का आश्वासन दिया. उसके बावजूद टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

Exit mobile version