
Jamshedpur. लोयोला स्कूल की ओर से अपनी होनहार छात्रा शांभवी जायसवाल को सोमवार को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर फादर रेक्टर ने शांभवी को प्रशंसा पत्र और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. प्रिंसिपल ने भी स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. शांभवी ने इस वर्ष आइसीएसई की बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे देश में टॉप किया है. शांभवी जायसवाल और उनके माता-पिता का गर्मजोशी से स्वागत के साथ समारोह की शुरुआत हुई.
शांभवी के पिता, डॉ. अभिषेक जायसवाल मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट हैं. जबकि मां डॉ. ओजस्वी शंकर टाटा मणिपाल अस्पताल में गायनेकोलॉजिस्ट हैं. शांभवी ने इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, समर्पित शिक्षकों और अपने दृढ़ आत्मविश्वास को दिया. शांभवी के माता-पिता को भी मंच पर आमंत्रित कर स्मृति स्वरूप पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया.
