Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: अब 45 नहीं, 25 दिन में रिफिल होगा LPG सिलेंडर, INDANE की कदमा, जुगसलाई और टेल्को की एजेंसियों को फिर से शहरी श्रेणी में डाला

Jamshedpur. अब 45 नहीं, 25 दिन में LPG सिलेंडर रिफिल होगा। INDANE की कदमा, जुगसलाई और टेल्को की एजेंसियों को फिर से शहरी श्रेणी में डाल दिया गया है। यह जानकारी इंडियन ऑयल के वरीय क्षेत्रीय प्रबंधक शकील अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फीकार अंसारी और उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश के आलोक में उस तकनीकी त्रुटि को दूर कर लिया गया है, जिसकी वजह से समस्या हुई थी। तीनों गैस एजेंसियां, शहरी होते हुए भी विभागीय पोर्टल में ग्रामीण श्रेणी में परिविर्तत हो गई थीं। गैस की किल्लत के समय ऐसा होने के कारण तीनों एजेंसियों के प्रोपराइटर ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से शिकायत की थी।

मामला उपायुक्त तक पहुंचा और उन्होंने इंडेन के क्षेत्रीय प्रबंधक को समस्या के समाधान का निर्देश जारी किया था। इन एजेंसियों की शिकायत थी है कि शहर में होते हुए भी उन्हें ग्रामीण कैटेगरी में डाल दिया गया है। वर्तमान में जहां शहरी क्षेत्र की गैस एजेंसियों के लिए बुकिंग की समय सीमा 25 दिन है, वहीं ग्रामीण क्षेत्र की गैस एजेंसियों के लिए यह अवधि 45 दिन है। ऐसे में इन तीनों एजेंसियों के उपभोक्ता परेशान हो जाते, क्योंकि उन्हें 45 दिन बाद ही बुकिंग का मौका मिलेगा।

Exit mobile version