
Jamshedpur. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सौजन्य से सोमवार को महारूद्राभिषेक कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक धूमधाम से आयोजितकिया गया. इस दौरान महाप्रसाद ग्रहण किये. कार्यक्रम में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया. सावन के तृतीय सोमवारी को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा आयोजित महारूद्राभिषेक कार्यक्रम के दौरान भजन गायन कार्यक्रम में विनय बिहारी, बॉबी समेत अन्य गायकों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया. यूनियन द्वारा आयोजित रूद्राभिषेक सह भजन गायन कार्यक्रम में प्रबंधन के वरीय अधिकारियों, विधायक, विभिन्न कंपनियों के यूनियन प्रतिनिधि समेत राजनीति दलों के लोग शिरकत किये.
वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस भव्य आयोजन में टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील तिवारी, आईआर हेड सौमिक रॉय, एचआर हेड प्रणव कुमार, विकास कुमार, राजीव बंसल, डॉ. संतोष सहित कंपनी के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे. साथ ही टिस्को वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष टुन्नू चौधरी, विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, विधायक सरयू राय, कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, अमरप्रीत सिंह काले, पार्थो मुखोपाध्याय, शंभू सिंह समेत कई राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे .
