Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: फल कारोबारी कन्हैया यादव की गोली मारकर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद

Jamshedpur. जमशेदपुर में फल कारोबारी कन्हैया यादव की गोली मारकर ह*त्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों—सुमित सिंह और गुरुप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस सनसनीखेज वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर लगातार छापेमारी की जा रही है।

मृतक कन्हैया यादव की पत्नी कुसुम देवी के बयान के आधार पर जमशेदपुर के गोलमुरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एफआईआर में प्रदीप पाठक उर्फ बिल्ला पाठक, गोलू पाठक, सुमित सिंह, अनुराग मिश्रा और एक अज्ञात व्यक्ति को नामजद आरोपी बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि 11 फरवरी को गोलमुरी थाना क्षेत्र के समीप कन्हैया यादव की बेहद नजदीक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, कन्हैया यादव के सिर में दो, पेट में एक और पैर में एक गोली लगी थी। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

घटना के समय कन्हैया यादव के साथ उनका सहयोगी रंजीत शर्मा उर्फ काली भी मौजूद था, जिसने पूरी वारदात को अपनी आंखों से देखा। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version