Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: मानगो के अशोका टॉवर फेज-2 में बड़ा हादसा, पांचवीं मंजिल का छज्जा गिरने से बुजुर्ग की मौत

Jamshedpur. जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित अशोका टॉवर फेज-2 में गुरुवार को एक हादसा हुआ। इमारत की पांचवीं मंजिल का छज्जा गिरने से 60 वर्षीय मनोहर धीवर की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कुंवर बस्ती में हुई। जानकारी के अनुसार, मनोहर धीवर पास की दुकान से कुछ सामान लेने निकले थे। इसी दौरान अचानक ऊपर से छज्जे का हिस्सा टूटकर उन पर गिर गया।

मलबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की मदद से मनोहर धीवर को तुरंत एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version