Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: जमशेदपुर में अपराधियों की बड़ी घेराबंदी, 91 पर सीसीए की तैयारी, 54 होंगे जेल में निरुद्ध, 37 तड़ीपार
Headlines

Jamshedpur: जमशेदपुर में अपराधियों की बड़ी घेराबंदी, 91 पर सीसीए की तैयारी, 54 होंगे जेल में निरुद्ध, 37 तड़ीपार

News DeskBy News DeskNovember 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर शहर में संगठित अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने कुख्यात अपराधियों के खिलाफ बड़ी घेराबंदी शुरू कर दी है। एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर शहरी क्षेत्र के 16 थाना क्षेत्रों से 91 सक्रिय अपराधियों को चिह्नित किया गया है। इनके खिलाफ क्राइम कंट्रोल एक्ट (सीसीए) के तहत कार्रवाई की तैयारी है। पुलिस की योजना के अनुसार, इनमें 54 अपराधियों के खिलाफ निरुद्धादेश जारी कर जेल में रखने की कार्रवाई प्रस्तावित है, जबकि 37 को जिला बदर यानी तड़ीपार करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस कार्रवाई के दायरे में शहर के सात प्रमुख आपराधिक गिरोहों के सदस्य भी शामिल हैं।

पुलिस की तैयार सूची में हत्या, फायरिंग, लूट और छिनतई जैसी गंभीर आपराधिक घटनाओं से जुड़े आरोपी शामिल हैं। इनमें निखार सबलोक हत्याकांड, गोलमुरी के कन्हैया यादव हत्याकांड, सोनारी मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल फायरिंग और मानगो में एसआइआर के नाम पर घर में घुसकर लूट की वारदात से जुड़े आरोपियों के नाम भी शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई से उनकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी

SIR में गड़बड़ियों के आरोपों से संबंधित याचिकाओं पर नौ दिसंबर को सुनवाई करेगा Supreme court

सीसीए की कार्रवाई के लिए तैयार सूची में शहर के सात चर्चित आपराधिक गिरोहों के सदस्य शामिल हैं। इनमें अखिलेश सिंह गिरोह, गणेश सिंह गिरोह, बिल्ला पाठक गिरोह, कन्हैया सिंह गिरोह, रंजीत-संजीत गिरोह, माशूक मनीष गिरोह और छिनतई की घटनाओं में सक्रिय हरपाल-मनप्रीत गिरोह शामिल हैं। पुलिस इन गिरोहों से जुड़े अपराधियों की गतिविधियों और आपराधिक रिकॉर्ड को ध्यान में रखकर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इस पहल का उद्देश्य केवल अपराध के बाद गिरफ्तारी करना नहीं, बल्कि संभावित आपराधिक गतिविधियों पर पहले से नियंत्रण स्थापित करना भी है।

Jharkhand: भाजपा ने दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी की मांग की, लोक भवन के बाहर किया विरोध-प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

उलीडीह में सबसे अधिक 14 अपराधी चिह्नित
थाना क्षेत्रवार तैयार सूची में उलीडीह सबसे ऊपर है। यहां से 14 अपराधियों को चिह्नित किया गया है। इसके अलावा मानगो, सिदगोड़ा, सीतारामडेरा, बागबेड़ा, जुगसलाई, सोनारी, कदमा, गोलमुरी, टेल्को, परसुडीह, बर्मामाइंस, साकची, आजादनगर, गोविंदपुर और बिष्टुपुर थाना क्षेत्रों से भी अपराधियों के नाम सूची में शामिल किए गए हैं। कुल 16 थाना क्षेत्रों से 91 अपराधियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ अलग-अलग श्रेणियों में कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

SIR में गड़बड़ियों के आरोपों से संबंधित याचिकाओं पर नौ दिसंबर को सुनवाई करेगा Supreme court

November 17, 2026

Jharkhand: भाजपा ने दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी की मांग की, लोक भवन के बाहर किया विरोध-प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

November 17, 2026

HAJIPUR NEWS: छठ पर्व के बाद यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल चला रहा है कई पूजा स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी सूची

November 17, 2026
Recent Post

SIR में गड़बड़ियों के आरोपों से संबंधित याचिकाओं पर नौ दिसंबर को सुनवाई करेगा Supreme court

November 17, 2026

Jharkhand: भाजपा ने दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी की मांग की, लोक भवन के बाहर किया विरोध-प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

November 17, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर में अपराधियों की बड़ी घेराबंदी, 91 पर सीसीए की तैयारी, 54 होंगे जेल में निरुद्ध, 37 तड़ीपार

November 17, 2026

HAJIPUR NEWS: छठ पर्व के बाद यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल चला रहा है कई पूजा स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी सूची

November 17, 2026

Chaibasa: बड़ाजामदा-पांड्राशाली मार्ग पर नवनिर्मित रेलवे पावर ग्रिड के सामने से मानव कंकाल बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच

November 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group